ओबरा: रजखड़ घाट पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
Obra, Sonbhadra | Jun 14, 2026 दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाट पर एक स्कूटी दुर्घटना में 50 वर्षीय विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार विजय, उनकी पत्नी, और लगभग चार वर्ष का एक बच्चा एक स्कूटी पर सवार होकर केवाल गांव से कोटा कोन उपचार संबंधी कार्य के लिए जा रहे थे। रजखड़ घाट पर स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई।