हजारीबाग-बोकारो जिला की सीमा पर अवस्थित विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी पंचायत के सदारो जंगल में रविवार को अपराह्न दो बजे जंगली हाथियों का झुंड देखा गया। बताया जाता है कि झुंड में करीब दो दर्जन के आसपास हाथी हैं। नरकी गांव निवासी कुलदीप रविदास ने बताया कि शनिवार की रात में हाथियों का झुंड बोकारो जिला की जंगलों की ओर से प्रवेश किया है।