बेगूसराय: जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर पारा मेडिकल की परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई
जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर पारा मेडिकल की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने रविवार की शाम 05:00 बजे दी. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. जहां प्रथम पाली में कुल 9,327 परीक्षार्थियों में 8,237 उपस्थित एवं 1,090 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.