लखनऊ के गोसाईगंज कोतवाली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान नेता और दरोगा के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में कथित मारपीट के आरोप लगने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।