सुपौल: नवाचार से जगमगाया डायट परिसर, 106 शिक्षकों का हुआ सम्मान
Supaul, Supaul | May 24, 2026 सुपौल के डायट बसहा परिसर में रविवार को “द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स” के तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवाचारी कार्य करने वाले 106 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी सावन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।