जहानाबाद: मुख्यमंत्री ने डीबीटी से पेंशन राशि की अंतरित, जहानाबाद में हुआ सीधा प्रसारण
जहानाबाद: बिहार के मुख्यमंत्री ने बुधवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि अंतरित की। समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय की उपस्थिति में लाभुकों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।