मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली के जोगिया बारी मोहल्ले में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला, मायका पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
बताते चले की शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगिया बारी मोहल्ले में मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिलने से हड़कंप मच गया मृतका की पहचान अंजली देवी पति मनीष यादव उम्र लगभग 22 वर्ष जिसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिलने पर पति ने विवाहिता को फंदे से उतार कर मंडली अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टरो ने मृत घोषित किया