जमुई: प्रमानपत्र बनाने के नाम पर अवैध राशि वसूली करते DM ने बरहट प्रखंड कार्यालय कर्मी को रंगे हाथों पकड़ा, FIR का दिया निर्देश
Jamui, Jamui | Jul 30, 2024 बरहट प्रखंड कार्यालय के कर्मी को प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध राशि की वसूली करना महंगा पड़ गया। सोमवार को किसी ने इसकी शिकायत DM राकेश कुमार से कर दी। उसके बाद DM फौरन बरहट प्रखंड कार्यालय पहुंच गए और जांच के दौरान पांच हज़ार रुपए के साथ कर्मी संतोष कुमार को पकड़ लिया। साथ ही FIR करने का निर्देश देते हुए संख्त कार्रवाई करने की बात कही ।