नागौर: नागौर जिला कलेक्टर में निजी टेलीविजन चैनलो के लिए गठित निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन
Nagaur, Nagaur | Jun 22, 2024 नागौर जिला कलेक्टर में निजी टेलीविजन चैनलों के लिए गठित निगरानी समिति की बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिले में सभी निजी केबल नेटवर्क संचालक व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जिले में संचालित केबल टीवी नेटवर्क के बारे में जानकारी ली ।