अररिया: अररिया में वाहन निबंधन और HSRP मामलों की समीक्षा बैठक, डीलरों को दिए गए सख्त निर्देश
Araria, Araria | Jun 20, 2026 अररिया जिला परिवहन कार्यालय, अररिया के सभागार में जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी अधिकृत वाहन विक्रेताओं के साथ वाहन निबंधन, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) निर्गमन एवं वाहन 4.0 प्रणाली से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर डीटीओ ने डीलरों को सख्त निर्देश जारी किए।