महोबा: पीली कोठी के पास तेज रफ्तार ऑटो पलटने से युवक की मौत, परिजनों ने चालक पर लापरवाही का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | Apr 25, 2026 तेज रफ्तार ऑटो पलटने से रामराजा की मौत हो गई। हादसा पीली कोठी के पास हुआ, जब परिवार महोबा आ रहा था। चालक की लापरवाही से ऑटो पलट गया और सभी घायल हो गए। गंभीर हालत में रामराजा को जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।