हनुमानगढ़: टाउन पुलिस थाना अधीन शेरगढ़ चौकी पुलिस ने नशीले प्रेगाबलिन कैप्सूल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
टाउन पुलिस थाना अधीन शेरगढ़ चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 450 नशीले प्रेगाबलिन कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कैप्सूल बरामद कर बिना नम्बर की मोटर साइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार शेरगढ़ चौकी प्रभारी एएसआई राजाराम स्वामी दोपहर के समय मय जाप्ता मेगा हाइवे से मुण्डा रोही क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।