घाघरा: ट्रैक्टर छोड़ने के नाम पर एक लाख रुपये की अवैध वसूली का आरोप, एसपी से शिकायत
Ghaghra, Gumla | Jun 8, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी रिपु सिंह ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर घाघरा थाना के वाहन चालक विवेकानंद मिश्र पर ट्रैक्टर छोड़ने के नाम पर एक लाख रुपये की अवैध वसूली करने तथा रिवाल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। अपने शिकायत पत्र में बताया है कि 3 जून की शाम करीब चार बजे उसका ट्रैक्टर बालू लेकर घर जा रहा था।