चंदेरी: ग्राम गोराकला स्कूल के सामने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 35 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, मामला दर्ज
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा 12 जुलाई की शाम करीबन 6:00 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति स्कूल के सामने ग्राम गोरा कला में सर्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पी रहा है तो मौके पर जाकर देखा तो सूचना सही निकली और आरोपी चाली आदिवासी उम्र 35 वर्ष को शराब पीते हुए पकड़ लिया और आबकारी एक्ट 34 बी के तहत कार्रवाई की है।