अमरोहा: अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर अमरोहा बीजेपी कार्यालय पर शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने कहा, शब्दों में मर्यादा जरूरी
Amroha, Amroha | Jun 13, 2026 भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जब मंत्री गुलाबो देवी से अखिलेश यादव की बेटी को लेकर हुई टिप्पणी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाषा की गरिमा और मर्यादा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले सभी लोगों को सोच-समझकर शब्दों का चयन करना चाहिए।