बगोदर: बगोदर चौराहा के पास तीन फुटपाथी दुकानों में आग, दुकानें जलकर राख
बगोदर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की रात्रि फुटपाथ दुकानो में आग लग गई।आग की लपेटा इतना तेज था कि आस पास तीन दुकान इसकी चपेट में आ गया और पूरी तरह जल कर राख हो गया।हो हल्ला होने पर आस पास के लोगो ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,तबतक एक सब्जी दुकान समेत तीन दुकान जल कर राख हो गया।आगजनी से लाखो की नुकसान हुई है।