मैहर: मैहर की KJS सीमेंट फैक्ट्री पहुंचे बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री, गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया सम्मान
मैहर। जिले की प्रसिद्ध KJS सीमेंट फैक्ट्री में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। उनके आगमन पर फैक्ट्री परिसर में विशेष स्वागत एवं सम्मान का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। KJS सीमेंट फैक्ट्री पहुंचने पर संस्थान के चेयरमैन आलूवालिया ने बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आत्मीय स्वागत किया।