स्याना: ग्राम बरौली वासुदेवपुर में यूरिया खाद की कालाबाजारी के खिलाफ किसानों ने भाकियू महाशक्ति संगठन में जताया विरोध
Siyana, Bulandshahr | May 21, 2026
ग्राम बरौली वासुदेवपुर में भाकियू महाशक्ति संगठन के कार्यकर्ता व किसानों ने यूरिया खाद की कालाबाजारी का विरोध जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को भाकियू महाशक्ति संगठन के बैनर तले ग्राम बरोली में बैठक का आयोजन किया गया। संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला कृषि अधिकारी व कोऑपरेटिव की मिली भगत से कालाबाजारी की जा रही है।