फरीदाबाद जिले में नगर निगम ने अवैध रूप से बनाए गए चार मंजिला भवनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। निगम की ओर से ऐसे भवनों की सूची तैयार की जा रही है, वहीं इनका निर्माण करने वाले बिल्डरों पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। निगम का कहना है कि इन भवनों के निर्माण में तय मानकों का पालन नहीं किया गया।