कांके: जुमार नदी के तट पर विधि-विधान से किया गया 24 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार
Kanke, Ranchi | Apr 5, 2026 जुमार नदी के तट पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे पूरे विधि विधान से 24 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि मुक्ति संस्था के द्वारा रिम्स मोर्चरी से शवों को सम्मानपूर्वक लाकर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार चिता तैयार की। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने स्वयं मुखाग्नि दी।