मढ़ौरा: मढ़ौरा ई किसान भवन में किसानों के बीच मोटे अनाज के बीज का वितरण किया गया
मढ़ौरा ई किसान भवन में किसानों के बीच मोटे अनाज के बीज वितरण प्रखंड कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में किया गया। गुरुवार की दोपहर तीन बजे कृषि समन्वयक रजनिकांत ने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों को मोटे अनाज के बुआई पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। वर्तमान में मोटे अनाज में मडुआ ,ज्वार ,मक्का व अरहर आदि के बीज वितरण किया जा रहा है।