लोहरदगा: सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप ने कहा- समय पर टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है
लोहरदगा शहर के होटल रेड रॉक में शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लोहरदगा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप ने किया, वहीं उनके साथ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शंकर प्रसाद भी उपस्थित रहे।