चूरू: ऑपरेशन म्युल हंटर अभियान के तहत युवक को किया गया गिरफ्तार, बैंक खाते में आई थी फ्रॉड राशि
Churu, Churu | May 19, 2026 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “म्यूल हंटर” के तहत कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना बैंक खाता दूसरे व्यक्ति को उपलब्ध कराया था, जिसमें साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर की गई थी।