गोला: गगहा के नर्रे गांव निवासी भाजपा नेता के इकलौते पुत्र रितेश चंद की महाराष्ट्र के भुसावल में सड़क हादसे में हुई मौत
Gola, Gorakhpur | Jul 12, 2026 गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे गांव निवासी 26 वर्षीय रितेश चंद की महाराष्ट्र के भुसावल में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रितेश भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष चंद के इकलौते पुत्र थे। वे भुसावल में निजी कंपनी में कार्यरत थे। शव शनिवार शाम एंबुलेंस से गांव के लिए रवाना हुआ था।