गभाना: गभाना के मेधावी छात्र शिवम ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में नौंवा स्थान पाया, व्यापारियों ने किया सम्मानित
गभाना के मेधावी छात्र शिवम ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में नौवां स्थान हासिल किया है। 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिवम ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गभाना के एसएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र शिवम की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को दोपहर में एक बजे व्यापारियों और ग्रामीणों ने सम्मान समारोह आयोजित किया।