जमुई के दो बार की विधायक श्रेयसी सिंह ने शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे पटना स्थित टेक्नोलॉजी भवन में सूचना प्रावैधिकी एवं खेल मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। विभागीय सचिव अभय कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उनके पदभार ग्रहण करते ही जमुई में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ जिले वासियों में उत्साह का माहौल है।