आहोर: जुंजाणी गांव में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Ahore, Jalor | Mar 26, 2025 उपखंड क्षेत्र के जुंजाणी गांव में बुधवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें तहसीलदार नीरज कुमारी और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने कई समस्याएं रखी। जिसमें मुख्य सड़क मरमत बिजली कटौती की समस्या रही। ग्रामीणों ने बताया कि नर्मदा की पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है,गांव में पुलिस गस्त जरुरी।