बीसलपुर: बिलसंडा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा और विक्की में हुई टक्कर, दो लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती
दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कामघाट निवासी राजीव ने बताया कि वह बिलसंडा से सवारी उतार कर वापस अपने गांव जा रहा था वह जैसे ही बिलसंडा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे विक्की पर सवार पतिराम निवासी ग्राम वादियां से टक्कर हो गई टक्कर लगते ही दोनों लोग रोड पर गिर घायल हो गए हैं