विष्णुगढ़: सारूकुदर के चिहुंटिया में मातम, पुणे में मजदूरी करने गए नुनूचंद का शव पहुंचते ही परिवार में छाया शोक
सारूकुदर के चिहुंटिया में पसरा मातम, मजदूरी करने पुणे गए नुनूचंद का शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से गमगीन हुआ माहौल। विष्णुगढ़ प्रखंड के सारूकुदर पंचायत अंतर्गत चिहुंटिया गांव में शनिवार को मातम पसर गया। महाराष्ट्र के पुणे में काम के दौरान जान गंवाने वाले 40 वर्षीय नुनूचंद महतो का शव जैसे ही एंबुलेंस से उनके पैतृक आवास पहुंचा चीख-पुकार मच गया।