उदयपुर: PEKB खदान के लिए पेंड्रा मार जंगल में पेड़ों की कटाई शुरू, ग्रामीणों ने किया पेड़ कटाई का विरोध
सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र के पी के भी खदान हेतु पेंड्रा मार कंपार्टमेंट 2106 जंगल में पेड़ों की कटाई मंगलवार से शुरू की गई है। शाम तक 500 पेड़ों की कटाई की जा चुकी थी वहीं परोगिया गांव के ग्रामीणों के द्वारा पेड़ कटाई को लेकर विरोध किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अदानी कंपनी द्वारा संचालित पीईकेबी खदान के लिए 8000 से अधिक पेड़ काटे जाएंगे।