चकिया: शहाबगंज के करनौल गांव में विधायक कैलाश खरवार ने चलाया जनसंपर्क अभियान
शहाबगंज मंडल के ग्राम करनौल में गुरुवार दोपहर 02 बजे चकिया विधायक कैलाश खरवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विशिष्ट जनों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।