बीना: शिवाजी वार्ड का नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ ने किया निरीक्षण, गंदगी देख कराई साफ-सफाई, कर्मचारियों को दिए ज़रूरी निर्देश
Bina, Sagar | Apr 30, 2026 नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका अधिकारी के द्वारा समय-समय पर वार्ड के दौरे किए जाते हैं। जिससे वार्ड के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। वही नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार एवं नगर पालिका अधिकारी आर के कौरव ने कर्मचारियों के साथ गुरुवार सुबह शिवाजी वार्ड का निरीक्षण किया।