अररिया में एक शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विद्यालय परिसर में जलजमाव होने के कारण शिक्षिका ने छोटे-छोटे बच्चों से बेंच उठवाकर पानी के बीच बिछवाई और फिर उन्हीं बेंचों पर चढ़कर खुद विद्यालय के अंदर पहुंचीं. हैरानी की बात यह है कि यह कोई एक बार की घटना नहीं थी, बल्कि बच्चों से यह काम कई बार कराया गया.
#BiharSarkar #EducationMinister #ChildLabourInSchool #ArariaSchoolVideo #BiharEducation