जगदीशपुर: जगदीशपुर के भड़सरा गांव में प्रखंड स्तरीय चैता प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन
जगदीशपुर प्रखंड के ककिला पंचायत के भड़सरा गोवर्धन बाबा स्थान के पास पी एंड आर एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा प्रखंड स्तरीय चैता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुर जिले के कई प्रखंडों के टीमों ने भाग लिया। जिसका उद्घाटन राम जी पांडे के द्वारा किया गया। चैता प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।