एटा: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: डेयरी और कृषि क्षेत्र को खतरा, किसान यूनियन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जताई गंभीर चिंता
भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारियों ने गुरुवार दोपहर एटा जिले के कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर एक लिखित ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर था।यूनियन ने जिलाधिकारी को बताया कि यह समझौता भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र के लिए गंभीर आर्थिक चिंता का कारण बन सकता है। उनका मानना है कि यदि यह समझौता होता