ग्वालियर गिर्द: आवास दिलाने के नाम पर महिला कर्मचारी से ₹3 लाख की ठगी, पीड़ित पहुंचा जनसुनवाई
नगर निगम की जनसुनवाई में किशन तोमर पहुंचे उनका आरोप है कि निगम की संपदा शाखा में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रीति शर्मा ने उन्हें फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों का चूना लगा दिया है।4 साल से वह अपने पैसे के लिए परेशान हो रहे है लेकिन महिला कर्मचारी उन्हें टालती जा रही है।प्रीति शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने किशन से सागरताल रोड पर फ्लैट दिलाने के नाम पर 3 लाख लिए थे।