बालोद: सावधान: अब घर के बाहर फेंका कचरा तो लगेगा जुर्माना, बालोद जिले में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 लागू
Balod, Balod | May 29, 2026 बालोद जिले में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 लागू होने के बाद अब कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। नए नियमों के तहत घरों, सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण अनिवार्य किया गया है। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति और जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।