भोरे: बंतरियाधुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना क्षेत्र के बंतरिया धुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं कांडों के वंछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा।