किशनगढ़ बास: श्यामाका में अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और जागरूकता पर जोर, डिप्टी सीएम कार्यक्रम में हुए शामिल
Kishangarhbas, Alwar | Apr 5, 2026
खैरथल क्षेत्र के श्यामाका गांव में रविवार दोपहर 1:00 बजे भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अध्यक्षता की। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा समानता और अधिकारों के संदेश को लोगों तक पहुंचना है।