मंझनपुर: सेलरहा पश्चिम में बकरी चराने गया बालक पतंग के धागे में फंसकर टॉवर पर चढ़ गया, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेलराह पश्चिम में सोमवार को लगभग 4:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। करीब 10 वर्षीय एक मासूम पतंग उड़ाते समय उसका धागा मोबाइल टॉवर में फंस जाने पर उसे निकालने के लिए टॉवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते बालक काफी ऊंचाई तक पहुंच गया, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।