हनुमानगढ़: जिले के मैहरवाला स्थित सरकारी स्कूल में यातायात जागरूकता का आयोजन, यातायात नियमों और नशा मुक्ति का दिया गया संदेश
हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन पर मैहरवाला गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।