छतरपुर नगर: गांधी आश्रम में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, डीआईजी विजय खत्री ने किया रक्तदान
छतरपुर नगर स्थित गांधी आश्रम में संत निरंकारी मिशन द्वारा आज 24 अप्रैल सुबह करीब 11:00 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया।इस दौरान डीआईजी विजय खत्री विशेष रूप से गांधी आश्रम पहुंचे और स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।