नानकमत्ता में यूकेडी प्रत्याशी कैलाश सिंह पांगती का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
नानकमत्ता। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) द्वारा नानकमत्ता विधानसभा सीट से कैलाश सिंह पांगती को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद आज झनकट स्थित यूकेडी कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद कैलाश सिंह पांगती के झनकट कार्यालय पहुंचने पर यूकेडी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
कैलाश सिंह पांगती ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों को चुनाव में प्रमुखता से उठाने की बात कही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यूकेडी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।