टिब्बी: टिब्बी में निजीकरण के खिलाफ डिस्कॉम कर्मचारियों ने हल्लाबोल, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
जोधपुर विद्युत वितरण निगम संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को टिब्बी में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के प्रयासों के खिलाफ पुरजोर प्रदर्शन किया। राज्य सरकार द्वारा जोधपुर डिस्कॉम में निजीकरण को बढ़ावा देने की नीतियों से नाराज कर्मचारियों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की और स्पष्ट किया कि वे विभाग के निजीकरण को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे