विष्णुगढ़: युवक की मौत से भड़के ग्रामीणों ने NH-522 पर लगाया जाम, प्रशासन के आश्वासन के बाद 5 घंटे बाद खुला
NH-522 हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग पर पांच घंटे बाद खुला जाम: युवक की मौत से भड़का था जनाक्रोश, प्रशासन के आश्वासन पर माने ग्रामीण। रामनवमी जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना में घायल दारू के इरगा निवासी गुलाब साव (32 वर्ष) की मौत के बाद मंगलवार को क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश देखा गया। न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर पांच घंटे तक सडक जाम किया गया।