हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस पाकिस्तानी आतंकी से संपर्क मामले में आरोपी सुनील उर्फ धोलू को देशद्रोह के मामले में करेगी गिरफ्तार
पाकिस्तानी आतंकी से संपर्क के मामले में जंक्शन पुलिस अब आरोपी सुनील उर्फ धोलू को देशद्रोह के प्रकरण में प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार करेगी। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील उर्फ धोलू पुत्र राजू उर्फ राजकुमार नायक सुरेशिया वर्तमान में जिला जेल में बंद है। पुलिस अब उसे कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।