सुपौल: स्व. लड्डूलाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण, उपमुख्यमंत्री बोले- महान व्यक्तित्वों की विरासत सहेजना समाज की जिम्मेदारी है
Supaul, Supaul | May 16, 2026 सदर प्रखंड के बकौर पंचायत स्थित हरिजन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिहे परिसर में शनिवार को स्वर्गीय लड्डूलाल मंडल की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजेन्द्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया और स्व. मंडल के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उपमुख्यम