सदर: बेली और कॉल्विन अस्पताल में शाम की ओपीडी शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत
Sadar, Allahabad | Apr 6, 2026
प्रयागराज के प्रमुख मंडलीय चिकित्सालयों, बेली (तेज बहादुर सप्रू)और कॉल्विन (मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय) में अब मरीजों को शाम के समय भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों अस्पतालों में शाम की ओपीडी (OPD) शुरू करने का पूरा खाका तैयार कर लिया है,जिसका उद्घाटन इसी माह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है