राजगढ़: करनवास थाना क्षेत्र के भाटखेड़ी के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत
करनवास थाने के आरक्षक गोवर्धन मीणा ने बताया कि करनवास थाना क्षेत्र के किशनपुरिया मंदिर के समीप भाटखेड़ी में रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से देहरीकराड़ निवासी लखन पिता राम प्रसाद वर्मा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने सोमवार सुबह 10:00 बजे करीब मृतक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।