बहराइच: बसंतपुर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
कर्नलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि युवक ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसको बहराइच अस्पताल लाने पर युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।